फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गुजरात में बनी सवा करोड़ की कॉटन मास्टर मशीन से समय और परिश्रम की होगी बचत

Fri, 02 Oct 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
मदन बिष्ट
विज्ञापन

हिसार। एचएयू परिसर में लगे रबी कृषि मेले में सवा करोड़ रुपये की कॉटन मास्टर मशीन किसानों के आकर्षण का केंद्र रही। इसे राजकोट, गुजरात की फील्ड मार्शल कंपनी ने तैयार किया है।
फील्ड मार्शल के क्षेत्रीय प्रबंधक रवि डडवाल ने बताया कि यह कपास की बुवाई और कटाई के लिए संयुक्त मशीन है। इसमें एक ही बार में बीज और खाद डालने की सुविधा है। इससे किसानों का समय और श्रम बचता है।
विज्ञापन

मशीन को विशेष रूप से कपास की खेती के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें बीज और खाद के लिए अलग-अलग भंडारण कक्ष बने हैं। इससे दोनों का उचित अनुपात खेत में पहुंचता है। अलग-अलग बुवाई और खाद डालने की प्रक्रिया नहीं करनी पड़ती। कंपनी के अनुसार मशीन का निर्माण मजबूत और टिकाऊ गुणवत्ता के साथ किया गया है।
विज्ञापन

एक साथ कई काम से घटेगी खेती की लागत : कॉटन मास्टर मशीन से बुवाई और खाद डालने का काम एक साथ होता है। इससे ईंधन और मजदूरी की लागत भी कम होती है। कम समय में अधिक काम होने से खेती की कार्यक्षमता बढ़ती है। कपास की खेती को अधिक सुविधाजनक बनाने में यह मशीन उपयोगी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें