फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने पकड़ीं 40 दुधारू गायें, दो पशुपालक 22 हजार जुर्माना भर ले गए अपनी गाय

विज्ञापन
पटेल नगर से बेसहारा पशुओं को पकड़ती निगम की टीम। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम ने वीरवार को शहर के जवाहर नगर, पटेल नगर व नई पुलिस लाइन एरिया से 40 दुधारू गायें पकड़ीं। इस दौरान टीम के साथ मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने अभियान में बाधा डालने पर एक पशुपालक की बाइक जब्त की। वहीं, दो पशुपालक 11-11 हजार रुपये का जुर्माना भरकर अपनी गाय को छुड़वा कर ले गए।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में बेसहारा पशुओं द्वारा हमले की दो लगातार घटनाओं के बाद निगम प्रशासन की तरफ से एक बार फिर से पशु पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में निगम की टीम को पुलिस प्रशासन से भी पूरी मदद मिल रही है। अभियान के दौरान टीम के साथ 10 से 12 पुलिस कर्मचारी मौजूद रहते हैं। इससे पहले बुधवार को टीम ने वार्ड 5 स्थित गांधी डेयरी कॉलोनी व इंदिरा कॉलोनी से 21 दुधारू गाय पकड़ी थीं, जिनमें एमबीए की छात्रा पर हमला करने वाली गाय भी शामिल थी।
सुबह 9 बजे शुरू किया अभियान, पैदल ही पहुंचे पशुपालक
पशु पकड़ने वाली टीम ने सुबह 9 बजे अपना अभियान शुरू किया। पहले टीम ने जवाहर नगर व पटेल नगर में सड़कों पर घूम रही दुधारू गायों को पकड़ना शुरू किया। इस दौरान काफी पशुपालक पैदल ही आसपास घूमते रहे। हालांकि किसी ने अभियान में बाधा डालने का प्रयास नहीं किया। शाम चार बजे तक टीम ने दुधारू गाय पकड़ीं। इसके बाद टीम ने नई पुलिस लाइन एरिया से गाय पकड़ने की शुरू की। यहां एक बाइक सवार पशुपालक पहुंचा, जो अभियान में बाधा डालने की कोशिश करने लगा। इसके बाद उसकी बाइक जब्त कर ली गई।
विज्ञापन

दो शिफ्ट में पशु पकड़ने की तैयारी
फिलहाल पशु पकड़ने के लिए एक ही टीम गठित की गई है, जिसमें 23 कर्मचारी हैं। मगर अब इन कर्मचारियों को दो टीमों में बांटा जाएगा। एक टीम सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी टीम इसके बाद पशु पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें