फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ठेकेदार नहीं कर रहा था सड़क का निर्माण कार्य शुरू, मेयर बोले-जल्द चालू करवाएं

विज्ञापन
लोगों की समस्याएं सुनते मेयर प्रवीण पोपली। 
विज्ञापन
हिसार। मेयर ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान तारा नगर और श्याम विहार में सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने पर मेयर ने अधिकारियों को काम जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण किए जाएं।
विज्ञापन


मेयर प्रवीण पोपली ने सबसे पहले सेक्टर 9-11 स्थित कॉमर्शियल पॉकेट में पहुंचे। यह क्षेत्रवासियों ने कॉमर्शियल पॉकेट में सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता बताई। इस पर मेयर ने मौके पर मौजूद जेई संदीप काजल को निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों के भीतर इसकी फिजिबिलिटी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि जल्द कार्य शुरू करवाया जा सके।

ठेकेदार ने गलियां खोद कर छोड़ीं

मेयर तारा नगर और श्याम विहार में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों के निरीक्षण पहुंचे। यहां क्षेत्रवासियों ने मेयर को अवगत कराया कि कॉलोनियों में गलियों को खोद दिया गया है लेकिन लंबे समय से निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे उन्हें आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मेयर प्रवीण पोपली ने संबंधित ठेकेदार और जेई को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत प्रभाव से निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लोग बोले-स्ट्रीट लाइट पड़ी हैं खराब, कचरा गाड़ी भी नहीं आती

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइटों के खराब होने और कचरा उठाने वाली गाड़ी के नियमित न आने की समस्या भी उठाई। इस पर मेयर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तारा नगर के निवासियों ने सिंचाई विभाग की जमीन पर प्रस्तावित बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। मेयर ने इस संबंध में सिंचाई विभाग के एक्सईएन आनंद श्योराण और जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन बलकार रेड्डू से फोन पर बात कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें