फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मीटर तक बुजुर्ग को घसीटते ले गया गाड़ी चालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चंदन नगर के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने साइकिल सवार 88 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, वाहन उसे पचास मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बाद में चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग घायल गुुजरान मोहल्ला निवासी गुरदयाल सिंह को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

सड़क से खेत के रास्ते की तरफ मुड़ रहा था गुरदयाल -
पड़ाव चौक के पास गुजरान मोहल्ला में रहनेे वाले जसवीर ने बताया कि वे खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उनके चंदन नगर के पास खेत हैं। शनिवार सुबह पिता गुरदयाल सिंह हर रोज की तरह साइकिल पर सवार होकर घर से खेतों के लिए निकले थे। जब वे चंदन नगर के पास खेतों के रास्ते की तरफ मुड़ने लगे तो शहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने साइकिल को टक्कर मार दी। जसवीर ने बताया कि साइकिल गाड़ी के अंदर फंस गई और गाड़ी चालक पिता को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, फिर गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने उसके पिता को गाड़ी के नीचे से निकाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। पता चलने पर वह भी अस्पताल पहुंचा, लेकिन तक तक उसके पिता का देहांत हो चुका था। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें