फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बास में पेड़ पर फंदे से लटका मिला बाइक मिस्त्री का शव

Mon, 30 Jun 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गांव बास में रविवार सुबह भाटोल जाटान निवासी प्रमोद उर्फ मोदी (25) का शव शीशम के पेड़ पर लटका मिला। वह बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर मिस्त्री था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता रामफल ने बताया कि उसका बेटा मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
भाटोल जाटान निवासी रामफल ने पुलिस को बताया कि प्रमोद शनिवार सुबह काम के लिए निकला था, लेकिन दुकान पर नहीं पहुंचा। दुकान मालिक बिजेंद्र ने फोन कर प्रमोद की गैरमौजूदगी की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह करीब 8 बजे गांव के ही राज सिंह ने फोन कर बताया कि प्रमोद बास के मोहला रोड पर बरात घर के पास एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर हांसी के नागरिक अस्पताल भिजवाया। रामफल ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसकी छह संतान हैं, प्रमोद सबसे छोटा था। कुछ दिन से घर में कहासुनी होने से वह मानसिक रूप से परेशान था। इस कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें