हिसार। हिसार विधानसभा के तीनों मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
बैठक 16 मई को तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में देशभक्ति की भावना और सेना के प्रति सम्मान और भी प्रबल हुआ है।
तिरंगा यात्रा 16 मई को प्रातः 8:30 बजे आजाद नगर से प्रारंभ होगी और शहीद स्मारक पर इसका समापन किया जाएगा। डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम सेना के शौर्य को नमन करेंगे और देशवासियों में एकता का संदेश देंगे। जिलाध्यक्ष आशा खेदड ने कहा कि यह यात्रा बहुत ही भव्य होंगी।