फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्निपथ योजना के तहत आवेदन की तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना-2027 के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तिथि को 10 अप्रैल रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

हिसार सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि हिसार, हांसी, फतेहाबाद, सिरसा और जींद जिलों के योग्य युवा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को 250 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत, उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार अग्निवीर की विभिन्न श्रेणियों में आवेदन कर सकते हैं, जिनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास), और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) शामिल हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपनी प्राथमिकता का चयन करना होगा। भर्ती निदेशक ने बताया कि भर्ती वर्ष 2027 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी, जबकि दूसरे चरण में भर्ती रैली के माध्यम से चयन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें