फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर निगम और बीएंडआर ने रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम और बीएंडआर विभाग ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन के नजदीक जाट कॉलेज से सटी रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस कार्रवाई में कई घरों और दुकानदारों की ओर से रोड के साथ किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कुछ दुकानदारों द्वारा बनाई गई दीवार भी हटाई गई।
विज्ञापन


नगर निगम और बीएंडआर के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान कर्मचारियों और जेसीबी की मदद से चलाया गया। तहबाजारी टीम के इंचार्ज सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार की गई है। उन्होंने आगे कहा कि शहरभर में अतिक्रमण हटाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। शर्मा ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपना सामान अपनी परिधि में रखें और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। इस दौरान बीएंडआर के एसडीओ गुलशन कुमार, जेई विवेक और जय प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें