फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरसाती निकासी की लाइन बिछाने के दौरान टूटने वाले पेयजल व सीवर कनेक्शन को जल्द जोड़े एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मेयर प्रवीण पोपली ने वीरवार को अर्बन एस्टेट टू में चल रहे बरसाती निकासी की लाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने कार्य के दौरान टूटने वाले पेयजल व सीवर कनेक्शन को जल्द जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने मेयर प्रवीण पोपली को बताया कि लाइन डालने के दौरान सड़क की खोदाई करते समय उनके घरों के सीवर और पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मेयर प्रवीण पोपली ने तुरंत एजेंसी के प्रतिनिधियों और संबंधित जेई को निर्देश दिए कि जिन घरों के कनेक्शन टूटे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दोबारा से जोड़ा जाए। साथ ही खोदाई के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को भी शीघ्र दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेयर ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान जेई अंकुर चौहान और एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें