फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पेशी के दौरान फरार आरोपी को नरवाना में दबोचा

Tue, 23 Dec 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान फरार हुए चोरी केस के आरोपी विशाल को पुलिस ने सोमवार को नरवाना के रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए हिसार से फरार होने की कोशिश में था। हालांकि, समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


दरअसल, बिजली की तार चोरी की वारदात का आरोपी विशाल गैबीपुर का निवासी है। वह शुक्रवार को बरवाला थाना पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बरवाला डीएसपी सुमित कुमार को जांच सौंपी थी। पुलिस प्रवक्ता विकास के अनुसार विशाल की गिरफ्तारी नरवाना रेलवे स्टेशन से हुई है। हिसार कोर्ट से नरवाना रेलवे स्टेशन की सड़क मार्ग से दूरी करीब 72 किलोमीटर है। आरोपी वहां तक कैसे पहुंचा। इसकी जानकारी पुलिस ने नहीं दी है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

8 फीट ऊंची दीवार कूदकर भागा था आरोपी

बता दें कि आरोपी विशाल पुलिसकर्मियों को चकमा देकर पहली मंजिल से कूदकर भाग गया था। इसके बाद वह गेट से निकलने के बजाय करीब 8 फीट ऊंची दीवार फांद कर बाहर निकला और फिर सेक्टर 15 की तरफ भाग गया था। पुलिस ने उसे बिजली की तार चोरी करने के केस में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें