फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 10 साल का इंतजार खत्म...डाटा-लोहारी राघो सड़क के दिन फिरने की जगी आस

Thu, 18 Jun 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
खस्ताहाल डाटा-लोहारी राघो मार्ग। संवाद
विज्ञापन
नारनौंद। करीब 10 वर्ष से जर्जर हालत में पड़ी डाटा-लोहारी राघो सड़क के दिन अब फिरने वाले हैं। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सड़क को नए सिरे से बनाया जाएगा और इसकी चौड़ाई 12 फीट से बढ़ाकर 18 फीट की जाएगी।
विज्ञापन

डाटा से लोहारी राघो को जोड़ने वाला यह मार्ग काफी समय से बदहाल स्थिति में था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बरसात में स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे।
विधायक जस्सी पेटवाड़ ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए 2 जून को लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा को पत्र लिखकर सड़क की खराब स्थिति और जनता की समस्याओं से अवगत कराया था। इसके बाद मंत्री ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सड़क को वर्ष 2026-27 के कार्य कार्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गंगवा ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक अनुमान तैयार कर निर्माण प्रक्रिया शुरू करने और कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभाग का लक्ष्य आगामी तीन महीनों में कार्य शुरू करना है।
किसानों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को होगा लाभ :
सड़क की चौड़ाई 18 फीट होने से आवागमन सुगम होगा। किसानों को फसल मंडी तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी जबकि विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ होगा। निर्माण की मंजूरी मिलने पर डाटा, लोहारी राघो और आसपास के गांवों में खुशी का माहौल है।
:::::
डाटा-लोहारी राघो सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण किया जाएगा। मार्ग की चौड़ाई 12 से बढ़ाकर 18 फीट की जाएगी। इस के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। -उदयवीर, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें