फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा में फिर से जमाव बिंदु के नजदीक पहुंचा तापमान

Wed, 18 Dec 2024 08:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में तापमान फिर से जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया। बुधवार को हिसार जिले के बालसमंद में रात का तापमान 0.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने और कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी पर्वतीय इलाकों पर हो रही बर्फबारी का प्रभाव हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर हाड़कंपकपा देने वाली ठंड के रूप में देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। साथ ही दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने से मैदानी राज्यों में नमी पहुंच रही है। इस कारण से हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी जिलों में शीतलहर, पाला जमने और कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाया रहा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले तीन चार दिनों तक मौसम की चरम परिस्थितियां देखने को मिलेंगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके में 21 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 26 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके असर से मौसम में बड़ा बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहा तापमान
शहर-अधिकतम-न्यूनतम
अंबाला-23.7-8.0
हिसार-22.0-0.8
करनाल-22.0-3.8
रोहतक-18.8-6.2
सिरसा-22.0-3.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें