फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ढंढूर के पास कार की चपेट में आने से किशोरी घायल

Mon, 13 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सिरसा हाईवे पर ढंढूर के पास सड़क पार कर रही एक किशोरी को कार ने टक्कर मार दी। जिस कारण वह घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल हालत में किशोरी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए। सदर थाना पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में ढंढूर के रहने वाले विमल ने बताया कि मैं और 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली मेरी बहन प्रियंका घर से लोहारू जाने के लिए निकले थे। वहां मेरी बुआ रहती है। जब ढंढूर से बस स्टैंड के लिए ऑटो रिक्शा लेना था। इस दौरान सड़क को पार कर रहे थे तभी अग्रोहा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बहन को टक्कर मार दी। जिस कारण उसे काफी चोटें आईं। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जख्मी हालत में बहन को लेकर अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें