फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत बिना संस्कारों की नहीं हो सकती कल्पना : जांगड़ा

Mon, 13 Jan 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के आर्यनगर गुरुकुल में आयोजित कार्यक्रम में ​शिरकत करते रोडवेज जीएम कुलदीप जांगड़ा।
विज्ञापन
हिसार। पानीपत रोडवेज के महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने कहा है कि संस्कृत बिना संस्कारों की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। भारतीय संस्कृति को बचाए रखना है तो संस्कृत का संरक्षण बहुत जरूरी है। यह बात उन्होंने गुरुकुल आर्यनगर में जारी संस्कृत भारती के दस दिवसीय भाषा प्रबोधन वर्ग में चर्चा सत्र को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्गाधिकारी दलीप सिंह ने की।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में दुख निवारण संस्थान संचालक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में संस्कृत की महत्ता सर्वोत्तम है। प्राचीन चिकित्सा ग्रंथों के ज्ञान लाभ के लिए संस्कृत को अपनाना होगा। तभी हम इन ग्रंथों का पूर्ण लाभ प्राप्त कर पाएंगे। विभाग सह संयोजक सुशील शास्त्री ने बताया कि शिविर में 70 से अधिक छात्र पहुंचे है। 10 दिन तक यहां पूर्णतया संस्कृत वातावरण रहेगा। इस अवसर पर वर्गाधिकारी दलीप सिंह, संस्कृत भारती के प्रांत सहमंत्री भूपेंद्र शास्त्री, कोष प्रमुख डाॅ. सुरेश कुमार, गीता केंद्र प्रमुख जयपाल शास्त्री, विभाग संयोजक डॉ. शैलेंद्र सिंह, विभाग सह संयोजक सुशील शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें