फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तकनीकी समस्या बनी बाधा, फिर से संपत्तियों के उप विभाजन को नियमित करने के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम में एक फरवरी से संपत्तियों के उप विभाजन को नियमित करने के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन में आ रहीं तकनीकी समस्याओं को देखते हुए निगम को यह फैसला लिया है। हालांकि तकनीकी दिक्कतें दूर होते हीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

करीब एक माह से पहले तक नगर निगम में टाउन प्लानिंग स्कीम और पुनर्वास क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों के उप विभाजन (सब-डिवीजन) को नियमित करवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन ही लिए जाते थे। इस प्रक्रिया में कई गड़बड़ियां सामने आईं। एक व्यक्ति द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया। इसे देखते हुए निगम ने आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का फैसला लिया था।
ये आ रहीं समस्याएं
ऑनलाइन आवेदन करते समय शुल्क संबंधी समस्या आ रही है। पोर्टल पूरे प्लॉट के साइज के आधार पर शुल्क का ब्योरा दर्शा रहा है, जबकि उप विभाजन वाले हिस्से के हिसाब से तय होना चाहिए। इसके अलावा पोर्टल में उप विभाजन करने के बाद बचे हुए प्लॉट का साइज कम से कम 100 वर्ग गज दर्शा रहा है, जबकि यह शर्त 50 वर्ग गज की है। इस कारण से आवेदनकर्ता पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


ये है शहर के टाउन प्लानिंग स्कीम और पुनर्वास क्षेत्र

- 8 मरला कॉलोनी, एमसी, डीसी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, छोटूराम कॉलोनी 3 डी, कृष्णा नगर टीपी स्कीम, संत नगर स्कीम नंबर 4ए, चंदू लाल गार्डन 4 सी, शास्त्री नगर, स्कीम नंबर 8ए भूटानी कॉलोनी, दया प्रकाश गर्ग ढाणी श्याम लाल, प्रेम नगर, प्रीति नगर, अग्रसेन कॉलोनी, टीपी स्कीम 1बी दयानंद नगर ऋषि विहार, अमर चंद मार्केट, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, मॉडल टाउन, आनंद निकेतन और टीपी स्कीम 5ए।
-
पोर्टल में आ रही दिक्कतों के कारण फाइलों का निपटान नहीं हो पा रहा था। कई आवेदकों की फाइलें अटकी हुई थीं, जिस कारण कार्य में देरी हो रही थी। पोर्टल में सुधार के लिए मुख्यालय स्तर पर बातचीत की गई है और तकनीकी खामियों को दूर करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जब तक ऑनलाइन प्रणाली पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो जाती, तब तक एक फरवरी से ऑफलाइन आवेदन लिए जाएंगे - शालिनी चेतल, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें