फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव: 9 पदों के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में उतरे, इनके बीच आमने-सामने की टक्कर

Sat, 04 Jan 2025 01:40 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

पवन मित्तल ने बताया कि  9 पदों के लिए 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए अजय कुमार भारद्वाज व कुलदीप कुमार जैन उम्मीदवार हैं जबकि उप प्रधान इनकम टैक्स के लिए मंगल सैनी व सतपाल गोयल एवं उप प्रधान जीएसटी के लिए भारत भूषण व राजेंद्र प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में टैक्स बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए वार्षिक चुनाव शनिवार 4 जनवरी को किया जा रहा है। चुनाव में 9 पदों के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। लघु सचिवालय स्थित टैक्स बार एसोसिएशन में प्रातः 9 बजे मतदान शुरू हुआ।  दोपहर 3.30 बजे तक मतदान चलेगा। सायं 6 बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी सीए पवन मित्तल ने बताया कि चुनाव के लिए चार सदस्यों की अडोक कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में सीए संजय वर्मा, एडवोकेट नरेश कुमार बंसल, एडवोकेट राजेश कुमार जैन व एडवोकेट विजय टक्कर शामिल हैं। सर्वसम्मति से उन्हें अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


19 लड़ रहे चुनाव 
पवन मित्तल ने बताया कि  9 पदों के लिए 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए अजय कुमार भारद्वाज व कुलदीप कुमार जैन उम्मीदवार हैं जबकि उप प्रधान इनकम टैक्स के लिए मंगल सैनी व सतपाल गोयल एवं उप प्रधान जीएसटी के लिए भारत भूषण व राजेंद्र प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव पद के लिए आदिश जैन व शिवा भारद्वाज और सह सचिव के लिए मोहित गर्ग व संजय कुमार शर्मा ने नामांकन भरा है। कोषाध्यक्ष के लिए तीन उम्मीदवार मुकुल मित्तल, पुनीत मित्तल व राजेश कुमार श्योराण चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसी भांति तीन कार्यकारी सदस्यों के लिए छह ने नामांकन भरा है। कार्यकारी सदस्य बनने के लिए आलोक कुमार जैन, जगदीश लाल धमीजा, मनीष कुमार, पवन कुमार तनेजा, राकेश व रमेश जैन चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रधान पद के लिए आमने-सामने की टक्कर
इस बार चुनाव में प्रधान पद, दो उपप्रधान पद, सचिव व सह सचिव के पद के लिए आमने-सामने की टक्कर है जबकि कोषाध्यक्ष के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है। इसी भांति छह दावेदारों में से तीन को कार्यकारी सदस्य चुना जाएगा। हिसार के टैक्स बार एसोसिएशन की स्थापना 1979 inमें की गई थी तब से लेकर वर्ष 2024 तक कोई चुनाव नहीं हुआ। हमेशा वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारी चुन लिए जाते थे। इस बार सदस्यों की मांग पर चुनाव करवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें