हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित 27वीं हरियाणा राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन वीरवार को खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। 72 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की तनु शर्मा विजेता बनीं, जबकि 57 किलोग्राम में चरखी दादरी की रजनी, 62 में रोहतक की काजल और 65 में रोहतक की तनु ने स्वर्ण पदक जीता। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबलों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि, आधुनिक सुविधाएं और खेल नर्सरी के माध्यम से हर स्तर पर सहयोग दे रही है।
उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। खेल प्रशिक्षक संजय मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ।
लड़कियों के भार वर्ग के परिणाम
53 किग्रा: स्वर्ण - रोहतक की मुस्कान, रजत - फतेहाबाद की रीतिका, कांस्य - पानीपत की दीक्षा, सोनीपत की अंजू।
57 किग्रा: स्वर्ण - चरखी दादरी की रजनी, रजत - यमुनानगर की बबली, कांस्य - रोहतक की मोनिका ठाकुर, सोनीपत की प्रगति।
59 किग्रा: स्वर्ण - पलवल की अंजलि कुंडू, रजत - पानीपत की तमन्ना, कांस्य - सोनीपत की हिमांशी, यमुनानगर की रेंची।
62 किग्रा: स्वर्ण - रोहतक की काजल, रजत - भिवानी की अंकिता, कांस्य - फरीदाबाद की प्राची, पानीपत की खुशी।
65 किग्रा: स्वर्ण - रोहतक की तनु, रजत - गुरुग्राम की स्नेहा, कांस्य - फरीदाबाद की कुमकुम दंगे, चरखी दादरी की रितु।
68 किग्रा: स्वर्ण - रोहतक की कीर्ति, रजत - गुरुग्राम की हंसिका हुड्डा, कांस्य - पानीपत की अंशु, झज्जर की मुस्कान।
72 किग्रा: स्वर्ण - हिसार की तनु शर्मा, रजत - भिवानी की कविता, कांस्य - सोनीपत की आरजू, रोहतक की रिया कौशिक।
लड़कों के भार वर्ग के परिणाम
67 किग्रा: स्वर्ण - रोहतक के मेघनाथ, रजत - हिसार के सतपाल, कांस्य - चरखी दादरी के सुमित, पानीपत के संदीप।
77 किग्रा: स्वर्ण - रोहतक के विकास राणा, रजत - सिरसा के विनय गुर्जर, कांस्य - जींद के धीरज, कैथल के राहुल।
82 किग्रा: स्वर्ण - भिवानी के विकास, रजत - यमुनानगर के आयुष, कांस्य - झज्जर के तुषार, चरखी दादरी के सुशील।