फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फंड रिलीज के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 May 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी। 
विज्ञापन
हिसार। जिला साइबर थाना पुलिस ने फंड रिलीज और बीमा राशि दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच लाख रुपये, फर्जी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पासबुक समेत अन्य बैंकिंग सामग्री बरामद की हैं। पुलिस आरोपी पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी मोहम्मद मोशिरूल हकर, मुंबई निवासी भरत जनक सिंह कापड़िया, दिल्ली के पांडव नगर निवासी सुभाष कुमार और लक्ष्मी नगर निवासी साहिल गुसाई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक मुदगिल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए साइबर थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी जांच, बैंक खातों की पड़ताल और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को बीमा कंपनियों का अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे। इसके बाद फंड रिलीज और प्रोसेसिंग के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाकर ठगी करते।
ठिकाने और मोबाइल नंबर बदलते रहते थे आरोपी
गिरोह फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और सिम कार्ड के जरिये बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहा था। आरोपी लगातार ठिकाने और मोबाइल नंबर बदलते रहते थे ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। पुलिस को इनके कब्जे से कंप्यूटर सेट, सीपीयू, मॉनिटर, की-बोर्ड, माउस, प्रिंटर, विभिन्न बैंकों की 24 चेकबुक, 12 एटीएम कार्ड, फिनो पेमेंट बैंक की 24 एटीएम किट, दो आधार कार्ड और दो पैन कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था और ठगी की रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर एटीएम के जरिये निकाल ली जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें