अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
इंद्रा कॉलोनी निवासी स्वीटी मर्डर केस के मुख्य अभियुक्त सुमित उर्फ काली को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। एसटीएफ ने सोमवार को उसे कोर्ट में पेेश किया था। पुलिस ने अभियुक्त द्वारा मर्डर में यूज किया गया दूसरा पिस्टल भी बरामद कर लिया है। 315 बोर के पिस्टल के साथ पुलिस को दो कारतूस भी मिले हैं। अवैध पिस्टल काली ने राजस्थान के पिलानी स्थित गालोड़ी गांव में एक ढाणी में छिपा रखा था। पुलिस अभियुक्त से पहले भी एक अवैैध पिस्टल बरामद कर चुकी है।
जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मर्डर करने के बाद सीधा सुमित उर्फ काली राजस्थान भाग गया था। वहां ढाणी प्रेम निवासी एक युवक भोलड़ उसे अपने रिश्तेदार के यहां छोड़ आया। वहां पहुंचकर उसने अपना नाम व पता बदल लिया। काली ने खुद को पानीपत निवासी सोनू बताया। कुछ दिन वहां रहने के बाद वह नेपाल भाग गया।
पुलिस का कहना है कि काली ने तीन दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ में बताया कि नेपाल स्थित वीरंगज में एक होटल में वेटर का काम करना शुरू कर दिया। वहां पर कमरा न लेने की बजाय नेपाल के साथ लगते बिहार के रकसोल नामक स्थान पर किराये पर मकान लिया। नेपाल में होटल नौकरी करता और सोने के लिए बिहार आ जाता। पिछले चार महीने से अभियुक्त वहीं पर नौकरी करता रहा। पिछले दिनों वह हांसी में अपने एक साथी से मिलकर वापस नेपाल जा रहा था कि एसटीएफ टीम ने मुंढाल के पास अभियुक्त काली को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया था।
यह था मामला
अप्रैल महीने में अभियुक्त सुमित उर्फ काली ने इंद्रा कॉलोनी में बाबूलाल गुर्जर के घर काम करने आई युवती स्वीटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले बाबूलाल के ऑफिस पर भी फायरिंग की थी। पुलिस ने काली और अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी।