फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसडी महिला महाविद्यालय में स्वदेशी मेला 17 से

Tue, 09 Dec 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। एसडी महिला महाविद्यालय परिसर में 17 दिसंबर से तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि उपमंडल प्रशासन की तरफ से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वदेशी मेले का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगभग सभी विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए जाएंगे। एसडीएम सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इसके लिए तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्टॉल पर संबंधित विभाग से एक अधिकारी या कर्मचारी अवश्य उपस्थित रहेगा ताकि नागरिकों को हर योजना की जानकारी विस्तार से उपलब्ध करवाई जा सके। इसका फायदा यह होगा कि सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचने पर कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें