फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नगर फाटक पर ओवरब्रिज बनने से 80 हजार लोगों को मिलेगी राहत

Sat, 27 Feb 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला हिसार / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल बजट में हिसार को मिली सौगातों में सूर्य नगर फाटक पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। इस फाटक पर ओवरब्रिज बनने से यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। रेल बजट में इसकी घोषणा होने पर हजारों लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी है।
विज्ञापन

यहां पिछले काफी समय से ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी। इस रास्ते पर 80 फुट की दूरी पर दो रेलवे लाइन है जो काफी व्यस्त रहती है। इस कारण हर 30 मिनट बाद दोनों में से एक फाटक बंद रहता है। इससे वाहन चालकों को काफी इंतजार करना पड़ता है। नजदीक स्टेशनों पर क्रॉसिंग के टाइम तो फाटक खुलने में एक से दो घंटे तक लग जाते हैं। ऐसे में लोगों के पास सिवाय इंतजार करने के कोई रास्ता नहीं होता है।
करीब 36 गाड़ियां गुजरती है दो रेलवे लाइनों सेसूर्य नगर के रास्ते पर दो फाटक बने हुए हैं। फाटक न. 89 व फाटक न. 60 पर बठिंडा से रेवाड़ी, दिल्ली जाने वाली गाड़ियां गुजरती है। करीब 36 गाड़ियां एक दिन में इन दोनों लाइनों से गुजरती है। इनमें करीब 19 सवारी तथा 6 माल गाड़ियां दिल्ली जाने वाली लाइन पर तथा दूसरी लाइन पर करीब 12 गाड़ियां गुजरती हैं। इस 24 घंटे में 36 गाड़ियों के गुजरने के कारण यह फाटक हर आधे घंटे बाद बंद हो जाता है। इस कारण इस रास्ते पर ओवरब्रिज की मांग भी जोर पकड़ रही थी। इसे रेलमंत्री द्वारा स्वीकार लिया गया है। ओवरब्रिज बनने से लोगों का समय भी बचेगा।
विज्ञापन

करीब 20 हजार वाहन को मिलेगी जाम से निजातसूर्य नगर फाटक से प्रतिदिन 20 हजार के लगभग वाहन गुजरते हैं। इनमें से 5 हजार के करीब तो भारी, माल वाहक वाहन भी होते हैं। इस कारण फाटक पर हमेशा भीड़ बनी रहती है। तथा फाटक बंद होने पर दिन में काफी बार वाहनों की लंबी कतारें जिंदल चौक से सेक्टर 1-4 तक लगी रहती है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
80 हजार लोगों को मिलेगी राहतइस फाटक पर ओवरब्रिज बनने से करीब 80 हजार लोगों को फाटक बंद होने से होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। महावीर कॉलोनी, सेक्टर 1-4, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जिंदल कॉलोनी, सेक्टर-3, ग्लोबल सिटी, मिल गेट, शिव कॉलोनी, काली देवी कॉलोनी, योग नगर के कॉलोनीवासी तथा रायपुर, मिर्जापुर, शिकारपुर के करीब 60 हजार तथा सूर्य नगर व शिव नगर में करीब 20 हजार लोगों की आबादी को ओवरब्रिज बनने का लाभ मिल सकेगा। यहां ओवरब्रिज बनने पर इन लोगों के समय और धन दोनों की ही बचत होगी।
लगभग 15 स्कूलों के छात्रों को मिल पाएगी सुरक्षाओवरब्रिज बनने से सूर्य नगर व शिव नगर के करीब 15 छोटे व बड़े स्कूलों के छात्रों को ओवरब्रिज बनने से स्कूल से देरी से तथा सुरक्षा की दृष्टि से भी लाभ मिलेगा। साथ ही गांवों व फाटक के साथ लगती कॉलोनियों के छात्र इसी रास्ते से शहर के अन्य स्कूलों में जाते हैं। ओवरब्रिज बनने से सुरक्षा इनको भी सुरक्षा मिलेगी समय पर स्कूल भी जा सकेंगे। ओवरब्रिज न होने के कारण स्कूली छात्र कई बार फाटक बंद होने पर फाटक के नीचे से ही अपने वाहन निकालते हैं। इससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। छात्रों के साथ-साथ अन्य लोग भी काफी बार जल्दबाजी के चक्कर में बंद फाटक के नीचे से ही वाहन निकालने की कोशिश करते हैं। इस कारण कई बार छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
झगड़ों से मिलेगा छुटकारासूर्य नगर पर फाटक बंद होने पर फाटक के दोनों ओर भीड़ जमा हो जाती है। ऐसे में फाटक के खुलते ही दोनों ओर लोग एक-दूसरे की ओर वाहन दौड़ाते है। इस कारण काफी बार वाहन टकराने से लोगों में कई बार झगड़े हो चुके हैं।
लोगों ने सराहासूर्य नगर के पार्षद अजीत सिंह ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से सूर्य नगर व शिव कॉलोनी के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले अन्य क्षेत्रों को तो लाभ मिलेगा ही, साथ ही फाटक पर भीड़ बढ़ने से होने वाले झगड़ों से लोगों को निजात मिलेगी। सूरजमल एन्क्लेव में रहने वाले दीपक ने कहा कि कई बार मरीज को अस्पताल ले जाते हुए आधे से एक घंटा फाटक पर ही लग जाता था।
इससे कई बार समय पर चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण कई बार मरीजों की रास्ते में ही मौत हो चुकी है। जीतेंद्र ढाका, राजेश सहरावत, नीलम पंवार, रघबीर सिंह, भोलाराम, नारायण आदि के साथ-साथ कलावती, दर्शना, सपना, सरोज, बीरमति, कैलाशो महिलाओं ने भी ओवरब्रिज बनने की घोषणा पर हर्ष जताया है।
अंडरपास बनाने को लेकर की अपीलसूर्य नगर व शिव नगर के लोगों के मन में ये संशय है यदि दोनों फाटकों के ऊपर से ओवरब्रिज बनता है तो ऐसे में सूर्य व शिव नगर में एंट्री कैसे होगी। ऐसे में अंडरपास बनाने की आवश्यकता भी पड़ेेगी। अगर कॉलोनी के लिए रास्ता नहीं दिया गया तो कॉलोनीवासी ओवरब्रिज का विरोध भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें