फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर केस में रोहतक जीआरपी का वांटेड सूर्या गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए पुलिस ने मर्डर केस में रोहतक जीआरपी का वांटेड एवं दड़बा के पूर्व विधायक के भाई पर गोली चलाने वाले मामले में शामिल सूर्या उर्फ कुलबीर को गिरफ्तार किया है। सूर्या पर तीन जिलों के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी युवक जींद शहर के शांति कॉलोनी का निवासी है। सीआईए ने विधायक के भाई पर गोली चलाने के मामले में एक दिन पहले विनोद उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सूर्या से दो पिस्टल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस पीआरओ हरीश भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सूर्या उर्फ कुलबीर ने 19 अक्टूबर 2011 में चलती रेलगाड़ी में जुलाना के मोनू की हत्या कर दी थी। मोनू रोहतक के वैश्य कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए जा रहा था। घटना के दौरान रेल में चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो उसके साथी अशोक ने उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। हत्या मामले में सूर्या के साथ कुछ और युवक शामिल थे। इनमें संदीप, राजकुमार, रवि उर्फ बेवड़ा, विक्की बॉक्सर, प्रवीन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पीआरओ भारद्वाज ने बताया कि सूर्या हिसार के आदमपुर थाना, डिंग मंडी सिरसा और रोहतक जिला सहित करीब आधा दर्जन मामलों में वांटेड घोषित है। पुलिस कप्तान विकास धनखड़ ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीआईए इंचार्ज जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस ने उसे रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 सूर्या ने आदमपुर थाना क्षेत्र में 27 अप्रैल को दड़बा हलके के पूर्व विधायक के भाई ठेकेदार नंदलाल उर्फ कालू बैनीवाल पर ताबड़तोड़ गोलियां दागने का आरोप है। जीआरपी रोहतक ने सूर्या पर 19 अक्तूबर 2011 को हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें