फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अंधविश्वास ने मीरपुर गांव में लील ली महिला की जिंदगी

Fri, 18 Sep 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव मीरपुर में सांप के डसने के बाद अंधविश्वास के फेर में फंसे परिजन 51 वर्षीय शकुंतला को अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़ा लगवाने के लिए गांव डाया ले गए। झाड़ा लगाने के बावजूद जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और तबीयत बिगड़ती गई तो परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मीरपुर निवासी सुभाष ने बताया कि उसकी भाभी शकुंतला बुधवार शाम पति भजनलाल और बेटे के साथ खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। चारा काटते समय अचानक एक सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। शकुंतला के शोर मचाने पर परिजन उसके पास पहुंचे। उसने बताया कि उसे सांप ने डस लिया है।

इसके बाद उसका बेटा उसे गांव डाया में झाड़ा लगाने वाले व्यक्ति के पास ले जाया गया। परिजनों को उम्मीद थी कि वह ठीक हो जाएगी लेकिन उसकी हालत में सुधार होने के बजाय बिगड़ती चली गई। इसके बाद परिजन शाम करीब साढ़े छह बजे उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन






झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से पहले भी गई थी मासूम की जान



इससे पहले 6 वर्षीय मासूम की भी सांप के डसने के बाद झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने के दौरान जान चली गई थी। आदर्श नगर निवासी रवि को 28 अगस्त को किसी जहरीले जीव ने काट लिया था। उसके पिता बंसी उसे मोहल्ले के एक क्लीनिक पर ले गए जहां इंजेक्शन लगाने के बाद उसे घर भेज दिया गया। अगले दिन उसका पैर काला पड़ गया और शरीर पर जगह-जगह फफोले हो गए। 2 सितंबर की रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



सांप डसने के कब-कितने मामले आए :

वर्ष-मामले

2023-64

2024-82

2025-65

2026-67 (जुलाई तक)



सांप के डसने पर यह बरतें एहतियात :

जिला नागरिक अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रभुदयाल ने बताया कि किसी व्यक्ति के जिस अंग पर सांप ने डसा है उससे थोड़ा सा ऊपर किसी धागे या अन्य किसी चीज से बांध दे। इससे सांप का जहर शरीर में आगे नहीं बढ़ेगा। साथ ही उस अंग की मूवमेंट को कम कर दें। इसके बाद उसे आधे से एक घंटे के बाद उसे अस्पताल ले जाए जहां एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध हो। जिला नागरिक अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। यह दवा सभी तरह के सांपाें के काटने पर कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें