फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फुटबाल प्रतियोगिता में सुल्तानपुर ने 8-7 से हराया देपल की टीम को

Thu, 12 Jun 2025 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित टीमों के खिलाड़ी। 
विज्ञापन
हांसी। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस ने गांव सुल्तानपुर में फुटबाल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में ढंडेरी, रामायण, देपल, उमरा, सुल्तानपुर व लाडवा की टीमों ने भाग लिया। फुटबाल के फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर ने 8-7 से देपल की टीम को हराया।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में गांव ढंढेरी और सुल्तानपुर की टीमों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है।

पुलिस की नशा मुक्ति टीम के प्रभारी उप निरीक्षक रामफल ने बताया कि फुटबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में गांव रामायण व सुल्तानपुर के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। इसमें सुल्तानपुर की टीम ने 7-6 से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में गांव लाडवा व देपल के जबरदस्त मुकाबला हुआ। इसमें देपल गांव की टीम ने आखरी मिनट में मैच को जीत लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला गांव देपल और सुल्तानपुर टीमों के बीच हुआ। बेहद रोमांचक मुकाबले में सुल्तानपुर की टीम ने 8-7 से विजयी रहकर खिताब अपने नाम किया। खो-खो प्रतियोगिता गांव ढंढेरी व सुल्तानपुर गांव की टीमों की बीच हुआ। इसमें ढंढेरी की टीम विजेता रही।
इस दौरान जिला निरीक्षक नरेंद्र पाल ने प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीणों, युवाओं और खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अंत में सभी युवाओं ने नशे के खिलाफ जागरूक रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को पुलिस की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें