नागरिक अस्पताल में रखा सुगम मॉडल।
हिसार। स्वास्थ्य केंद्रों में अब 360 डिग्री एंगल पर सुगम मॉडल घूमता नजर आएगा, जोकि हर एंगल पर दंपती को परिवार नियोजन के हर नियम के बारे में जागरूक करता दिखेगा। यहां तक की परिवार नियोजन से संबंधित भ्रम से दूर रहने के लिए भी सचेत करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने एक मॉडल तैयार किया गया है, जोकि 360 डिग्री एंगल पर घूमता है। हर एंगल पर परिवार नियोजन क्या है, क्या नियम, क्या सावधानियां, क्या भ्रम, पुरुष व महिलाओं को संतुलित आहार का सेवन, दिनचर्या में शामिल व्यायाम, योगासन सहित लक्षण व परहेज के बारे में जागरूक करेगा। खास बात है कि पहले फेज में हिसार स्थित नागरिक अस्पताल, हांसी व आदमपुर के स्वास्थ्य केंद्रों में सुगम मॉडल लगा दिए हैं। जोकि ओपीडी समय में घूमकर मरीजों-तमीरदारों को जागरूक करेगा।
हिचकिचाने वाले मरीजों को होगा फायदा
परिवार नियोजन के नियम जानने के लिए अधिकांश मरीज हिचकिचाहट महसूस करते हैं, जिस कारण जानकारी के अभाव में कई गलतियां कर बैठते हैं। ऐसे मरीज कई बार तो भ्रांतियों में फंसे रहते है, लेकिन सुगम मॉडल से मरीज व लोग परिवार नियोजन के नियम जानेंगे और भ्रांतियां दूर करेंगे। यहां तक सुगम मॉडल में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। अगर फिर भी मरीज व लोगों में कोई सवाल होता है तो वह हेल्पलाइन नंबर डायल कर अपनी भ्रांतियां दूर सकता है।
-सुगम मॉडल तैयार कर लिया गया है, जिन्हें हिसार स्थित नागरिक अस्पताल, हांसी व आदमपुर के स्वास्थ्य केंद्रों में लगा दिया गया है। जिससे हिचकिचाहट में रहने वाले मरीजों, दंपतियों व लोगों को फायदा होगा। इससे भ्रांतियां भी दूर होगी। -
डॉ. अनामिका बिश्नोई, डिप्टी सीएमओ, हिसार।