फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की ली शपथ

Mon, 03 Aug 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चौपटा में नशा मुक्ति की शपथ लेते हुए छात्र-छात्राएं व स्टाफ।
विज्ञापन
नारनौंद। राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चोपटा में रविवार को प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण स्क्रीन पर देखा और सुना। साथ ही एनएसडी की ओर से प्रस्तुत नाटक के माध्यम से भी नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली।
प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए जरूरी है कि युवा स्वयं नशे से दूर रहें। अपने परिवार, मित्रों, पड़ोस व समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जन-जन तक नशा मुक्त भारत का संदेश पहुंचना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय की माई भारत पोर्टल समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, एंटी ड्रग्स कमेटी के सदस्य, शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें