हिसार एच एयू में वीसी के घर के बाहर प्रदर्शन करते छात्र।
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एएचयू) में छात्रवृत्ति एक चौथाई विद्यार्थियों को देने के विरोध में बुधवार को बीएससी, एमएसी व पीएचडी के विद्यार्थियों ने वीसी ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कहा कि अब तक 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलती थी, लेकिन नए नियम के तहत टॉपर 25 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही छात्रवृत्ति मिलेगी, जो भी सबसे ज्यादा अंक वाले होंगे। इस पर विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और नियम वापस लेने की बात कही।
धरने पर बैठे विद्यार्थियों का कहना है कि 75 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले सभी एमएससी के विद्यार्थियों को 6000 और पीएचडी के विद्यार्थियों को 10,000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाती थी, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलती थी और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती थी। अब केवल छात्रवृत्ति देने के लिए 25 प्रतिशत विद्यार्थियों का ही चयन किया जा रहा है। धरना कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि शाम को वीसी रेजिडेंस के बाहर प्रदर्शन करते समय उनके साथ धक्का मुक्की की गई। हालांकि शाम करीब 7 बजे कुलपति ने विद्यार्थियों से बातचीत की और आश्वासन दिया की जल्द से जल्द मामले में बैठक बनाकर विद्यार्थियों के हक में फैसला लिया जाएगा।
हिसार एच एयू में वीसी के घर के बाहर प्रदर्शन करते छात्र।