फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बस के इंतजार में खड़े बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से माैत

Thu, 29 May 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव पाली के रहने वाले महाबीर (60) सोमवार को पत्नी व बेटे के साथ बस के इंतजार में खड़े थे। इसी दाैरान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महाबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को अग्रोहा मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दाैरान उनकी माैत हो गई।
विज्ञापन

गांव पाली निवासी रमेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह, पिता महाबीर व मां गुड्डी के साथ किसी काम से हांसी जाने के लिए गांव ढाणी ब्राह्मण के बस स्टैंड पर खड़े थे। इसी दाैरान नारनौंद की ओर से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में परिजन उन्हें हांसी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अग्रोहा मेडिकल काॅलेज में उपचार के दाैरान महाबीर ने दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। नारनौंद थाना पुलिस ने रमेश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें