फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फ्लैश मॉब के जरिए विद्यार्थियों ने दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को मनोविज्ञान विभाग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक सैनी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन



कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ. करण सिंह यादव ने एक विस्तार व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच बनाए रखने के उपायों पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने एक आकर्षक फ्लैश मॉब प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और समाज में सकारात्मक संदेश दिया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र बाजिया सहित विभाग के सदस्य डॉ. निर्मल कौशिक, डॉ. कानुप्रिया, डॉ. चन्द्रकान्त, डॉ. राधिका, डॉ. एकता व डॉ. रमेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें