फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने बसों को चार घंटे तक रोका, की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। हिसार से अग्रोहा होकर भूना जाने वाली बसों के संचालकों की मनमानी के चलते सोमवार को कुलेरी गांव के बस स्टैंड पर ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने रोष प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही बसों को करीब चार घंटे तक रोके रखा। इस दौरान उनका कहना था प्रशासन को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद भी एक साल से समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। बसों की कमी के चलते विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने बताया कि हिसार से वाया अग्रोहा भूना व उकलाना जाने वाली बसों के करीब 42 रूट बने हुए हैं, जबकि इन रूट पर संचालक निजी बसों को अपनी मनमर्जी से चलाते हैं। साथ ही रूट को डायवर्ट कर देते हैं। इससे रूट पर मात्र 18-20 बसें ही चलती हैं। कुलेरी, किरमारा, सिवानी बोलान, कनोह सहित छह गांवों के विद्यार्थी अग्रोहा, हिसार, आदमपुर व फतेहाबाद आदि शिक्षा संस्थानों में पढ़ने के लिए जाते हैं। बसों की कमी के चलते उनको बसों के दरवाजे पर लटक कर जाना पड़ता है। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रदर्शन और बस रोकने की सूचना मिलते ही आरटीओ ऑफिस हिसार से मंदीप सांगवान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे शांत हुए, लेकिन उन्होंने दो दिनों में समस्या का समाधान नहीं होने पर फिर से रोड को जाम करने की चेतावनी दी है। इस दौरान जिला पार्षद अजय धुंधवाल, रमेश, संदीप, संजू, देवीलाल, प्रदीप, सोनिया, पिंकी व मंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें