फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बहन की शादी के कार्ड बांटने गए भाई की हादसे में मौत

विज्ञापन
नारनौंद सड़क हादसे के बाद मौके पर पड़ी बाइक।
विज्ञापन
बास। बास गांव के पास सड़क हादसे में सीसर गांव के एक 18 वर्षीय रोहित की दर्दनाक मौत हो गई। रोहित अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। पुलिस ने हांसी के नागरिक अस्पताल में राेहित के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसर निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 23 नवंबर को उसके भाई अतर की बेटी की शादी है। उसका बेटा रोहित व अतर का बेटा मोहित दोनों बाइक पर गांव बास में शादी के कार्ड बांटने के लिए गए थे। दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिली कि बास के बास ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ दोनों भाइयों की बाइक की टक्कर हो गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भतीजे मोहित को गंभीर चोटें आई हैं, उसका हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बास पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें