फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छात्रा वाणी बनीं 5 मिनट के लिए एसडीएम, बोलीं गांवों में हुए जलभराव की हो निकासी

विज्ञापन
हांसी में  एसडीएम की कुर्सी पर बैठी वाणी के साथ एसडीएम राजेश खोथ। सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
हांसी। उपमंडल कार्यालय में वीरवार को कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। बाबा बंदा बहादुर स्कूल की छात्रा वाणी को एसडीएम राजेश खोथ ने कुछ पल के लिए अपनी कुर्सी पर बैठाकर ‘एसडीएम’ की जिम्मेदारी सौंपी। छात्रा ने भी इस अवसर को जिम्मेदारी से निभाते हुए गांव मेहंदा में जलभराव की समस्या को उठाया और पानी निकासी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वाणी अपने स्कूल की सात अन्य छात्राओं के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंची थी, जहां उन्होंने राजेश खोथ को राखी बांधी। बातचीत के दौरान छात्राओं ने प्रशासनिक प्रक्रिया में रुचि दिखाई, जिस पर एसडीएम ने उन्हें कार्यालय के कार्यों की जानकारी दी। तभी एक छात्रा ने उत्सुकता जताई कि वह भी एसडीएम की कुर्सी पर बैठना चाहती है। इसके बाद छात्रा को कुर्सी पर बैठाया गया। एसडीएम ने छात्रा को उपमंडल के गांवों जैसे मेहंदा में जलभराव की समस्या रखी। साथ ही छात्रा से पूछा गया कि वह इस कुर्सी पर बैठ कर इस बारे में क्या निर्देश देंगी। जिस पर छात्रा ने कहा कि जो भी समस्या है उसका जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वहीं राखी बांधने के लिए आए बच्चों को वहां पर मिठाई भी खिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें