फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिनभर तेज धूप तो रात को आई आंधी

विज्ञापन
हिसार में छाए बादल का रेलवे स्टेशन से लिया गया दृश्य।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। शहर में बुधवार को दिनभर मौसम बदलता रहा। सुबह मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। इस कारण दिन में गर्मी का अहसास हुआ। मगर रात को अचानक आंधी आई, जिसके बाद मौसम ठंडा हो गया। आंधी के कारण शहर की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

2 अप्रैल को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार चौथे दिन भी रहा। हालांकि सुबह के समय मौसम एकदम साफ रहा, जिस कारण तेज धूप निकली। इसका असर यह हुआ कि दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मगर रात 9 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज धूल भरी हवाएं चलने लगीं। इस हवाओं के चलने से मौसम थोड़ा ठंडा हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से कम रहे। उधर आंधी के कारण बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई। इस दौरान फीडरों से बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। मौसम सामान्य होने के बाद बिजली सप्लाई सुचारू की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें