फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शराब ठेका हटवाने के लिए धरने पर डटे

विज्ञापन
बालसमंद में धरने पर बैठे ग्रामीण।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बालसमंद। गांव खारिया की जमीन पर डोभी के नजदीक शराब ठेका खोलने पर ग्रामीणों का रोष बढ़ता जा रहा है। रविवार को धरने पर महिलाओं ने पंचायत बुलाई जिसमे ग्राम पंचायत सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निर्णय लिया गया कि ठेका हटवाने के लिए सोमवार को उपायुक्त और सीजेएम को मांगपत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को धरने पर बैठे दीपक, अमरजीत, सरपंच आजाद सिंह, धनपति, लीलावती आदि ने बताया कि शराब ठेकेदार ने यह शराब ठेका डोभी की लगती सीमा में खारिया की जमीन पर खोला है। खारिया में पहले से एक अन्य शराब ठेका है। इस ठेके का मकसद डोभी गांव और राहगीरों को नशा बेचना है। डोभी में कन्या गुरुकुल होने के कारण पिछले लम्बे अरसे से कोई शराब ठेका नहीं है। इस ठेके के सामने चार ढाणियां लगती हैं जिसमें महिलाएं व लड़कियां रहती हैं। महिलाओं को हर समय अनहोनी का भय रहता है।
ग्रामीणों की मांग है कि इस शराब ठेका को ढाणियों के सामने से हटाकर अन्य किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करवाया जाए। महिलाओं ने कहा कि हम सोमवार को उपायुक्त अनीश यादव को हमारी मांग सौंपेंगे। प्रशासन से जल्द संज्ञान नहीं लिया तो महिलाएं ग्रामीणों संग मिलकर आंदोलन को मजबूर होंगी।
विज्ञापन

महिलाओं की मांग है कि इस ठेके को जब तक हटाया नहीं जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। शनिवार को महिलाओं ने घर घर जाकर ठेके को हटवाने के पक्ष में ग्रामीणों के हस्ताक्षर करवाए थे। महिलाओं ने डीसी को दिए जाने वाले ज्ञापन पर 300 से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर करवाए हैं। ग्रामीणों ने ठेके को हटाने को लेकर अपनी सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें