फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के आरोपियों को बैंक लेकर पहुंची एसटीएफ, क्राइम सीन किया रिक्रिएट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीआरएम लॉ कालेज के पास यूनियन बैंक में 16.19 लाख रुपये की डकैती के मामले में एसटीएफ टीम आरोपियों को बैंक लेकर पहुंची और क्राइम सीन को रिक्रिएट करवाया। टीम ने मामले से जुड़े जीरकपुर में रहने वाले देवेंद्र को गिरफ्तार किया है। देवेंद्र ने आरोपियों को कार मुहैया करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने डकैती करने वाले आरोपियों को आठ दिन के रिमांड पर लिया हुआ है।
विज्ञापन

एसटीएम टीम के डीएसपी ललित ने बताया कि मंगलवार को डकैती के आरोपियों को लेकर यूनियन बैंक में लेकर गए थे। वहां पर आरोपियों से क्राइम सीन को रिक्रिएट करवाया था। किसी तरफ से बैंक के अंदर आए और किसने सुरक्षाकर्मी को पकड़ा, किस ने उससे बंदूक छीनी और कैश काउंटर से किस ने बैग में रुपये डाले। जांच में सामने आया कि आरोपी सोनू और प्रदीप ने सुरक्षाकर्मी को पकड़ा था। नवीन ने बैग में रुपये डाले थे और विकास ने कर्मचारियों को धमकाया था। पांचों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले से जुड़े हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी जीरकपुर निवासी देवेंद्र को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पूछताछ में सामने आया कि मूलरूप से जगाधरी का रहने वाला देवेंद्र जीरकपुर में रहता है और इसने ही बैंक डकैती के आरोपियों को जीरकपुर की एक कंपनी से ब्रेजा गाड़ी मुहैया करवाई थी। इसके अलावा उनके रुकने की व्यवस्था की थी। जल्द मामले से जुड़े आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि 18 अप्रैल को चार बदमाश हथियार लेकर यूनियन बैंक के अंदर घुसे थे। हथियारों के बल पर 16.19 हजार रुपये की डकैती की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें