फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लोगों ने प्रदर्शन कर सौतेली मां पर लगाया युवती को छत से धक्का देने का आरोप, युवती बोली-खुद गिरी

Wed, 09 Apr 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैमरी रोड स्थित श्याम विहार कॉलोनी में रविवार सुबह करीब 9 बजे एक युवती छत से गिर गई। इस पर काॅलोनीवासियों ने पुलिस को शिकायत दी। उन्हाेंने आरोप लगाया कि युवती की सौतेली मां ने उसे छत से गिराया है। इस पर लोगों ने महिला के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों की युवती के परिजनों के साथ बहस भी हुई। बाद में प्रदर्शनकारी मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान मंत्री के बेटे सुरेंद्र ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने शिकायत के बाद अस्पताल में उपचाराधीन करीब 19 वर्षीय प्रियंका के बयान दर्ज किए, जिसमें उसने बताया कि वह खुद छत से गिर गई थी। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आजाद नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि युवती बालिग है। पुलिस ने उसके बयान का वीडियो बनाया है। युवती के ताऊ व अन्य परिजनों को उसे दिखाया है। युवती खुद कह रही है कि उसे किसी ने नहीं गिराया, वह खुद छत से गिरी है। आशा के घर पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें