उकलाना मंडी। नशा तस्करों के विरूद्ध माईकल डॉग द्वारा रैड करते हुए।
उकलाना मंडी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो हिसार के उप पुलिस अधीक्षक राज सिंह के दिशा-निर्देश पर यूनिट हिसार के इंचार्ज इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह की टीम ने माइकल डॉग के साथ हिसार के गांव चमारखेड़ा, खैरी, उकलाना, मदनपुरा में नशा खोरों को पकड़ने के लिए उनके घरों की नियमानुसार तलाशी की गई।
इस दौरान नशे में संलिप्त नशाखोरों के घरों की तलाशी ली गई और नशे में संलिप्त लोगो को नशा न बेचने की चेतावनी दी गई। स्नीफर डॉग माइकल से नशा खोरों के घरों की तलाशी ली गई। इंचार्ज इंसपेक्टर कर्मबीर सिंह ने बताया कि हिसार के गांव चमारखेड़ा, खैरी, उकलाना, मदनपुरा में नशा के खिलाफ आ रही शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट हिसार ने नशा तस्करों की नकेल कसने के लिए ऑपरेशन किया। हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 9050891508 पर सूचना देने के बारे में जागरूक किया। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।