हिसार। नारायणी वेलफेयर सोसाइटी और आकाश इंस्टिट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह करवाया गया। इस समारोह में हिसार, हांसी, फतेहाबाद, भुना सहित आसपास के क्षेत्रों के स्कूल प्रिंसिपल्स, डायरेक्टर्स और शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सब डिविजनल कमिश्नर गीता भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं और उनके कार्य से ही देश का भविष्य तय होता है। उन्होंने इस प्रकार के समारोहों को शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने वाला बताया।
संस्था की अध्यक्ष डॉ. गुंजन गोयल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को पहचान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर स्वर्णिका खुराना, निर्मल शर्मा, सुभाष शर्मा, डॉ. कविता, डॉ. कृष्णा सोढ़ी और कई अन्य शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया।