फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: श्री रामलीला कमेटी कटला का रामलीला का मंचन 2 अक्टूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। श्री रामलीला कमेटी कटला की महत्वपूर्ण बैठक सिटी थाना रोड पर स्थित श्री रामलीला भवन में आयोजित की गई। बैठक में रामलीला मंचन, विजय दशमी महोत्सव, सदस्यता राशि व चंदा राशि एकत्र करने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया।
विज्ञापन

कटला रामलीला के प्रधान सुरेंद्र लाहौरिया, महामंत्री राजेश बंसल व कोषाध्यक्ष रमेश कुमार लोहिया ने बताया कि 2 अक्टूबर से महाराजा अग्रसेन भवन के सामने स्थित रामलीला ग्राउंड में वृंदावन के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ. स्वामी देवकीनंदन महाराज के निर्देशन में रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसी मैदान में 12 अक्टूबर को 127वां विजय दशमी महोत्सव से मनाया जाएगा। आजीवन सदस्यों की 200 रुपये प्रति वर्ष की राशि भी जल्द से जल्द जमा करवाई जाएगी। आने वाले समय में श्री रामलीला कमेटी कटला के चुनाव तय है। सदस्यता राशि जमा कराने वाले ही चुनाव में हिस्सा ले सकेंगे। बैठक में विनय कुमार जैन, राजेश बंसल, डॉ. सुभाष शर्मा, सोहनलाल सिंगला, विनोद बंसल, सतीश बंसल, सजन गुप्ता, विनोद गुप्ता, नंदकिशोर गर्ग, विरेंद्र गुप्ता, रामनिवास परसा, नरेंद्र गोयल, विराट अग्रवाल, प्रमोद गर्ग, माणिक मित्तल, दीपक गौतम, भारत भूषण, ललित जैन, राजकुमार मित्तल, अनिल महाजन, वैद्य सुभाष चंद्र शर्मा, अविनाश बंसल, डीएन सिंगला, चंद्रभान सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें