फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन गर्ल इन पाकिस्तान: टाइटल का ज्योति ने सबसे ज्यादा किया प्रयोग, एक वीडियो पर 12 मिलियन व्यूज

Mon, 19 May 2025 01:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार की ज्योति मल्होत्रा ने  अपने वीडियो के माध्यम से पाकिस्तान की सकारात्मक छवि को खूब चमकाया। इन वीडियो में 'इंडियन गर्ल इन पाकिस्तान' के थंबनेल को सबसे ज्यादा प्रयोग किया गया डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
ज्योति मल्होत्रा, पाकिस्तानी जासूस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

(मनोज कौशिक) पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार की ज्योति ने अपने वीडियो के माध्यम से पाकिस्तान की सकारात्मक छवि को खूब चमकाया। इसके लिए ज्योति ने अपने इन वीडियो में 'इंडियन गर्ल इन पाकिस्तान' के थंबनेल को सबसे ज्यादा प्रयोग किया। इन्हीं में से एक वीडियो पर 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। बाकी कुछ वीडियो पर एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इतना ही नहीं ज्योति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जितने भी वीडियो अपलोड किए हैं उनमें सबसे ज्यादा पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। इनमें से 26 मार्च 2024 को पाकिस्तान एंबेसी की ओर से अपने नेशनल-डे पर आयोजित इफ्तार पार्टी में ज्योति के शिरकत करने और दानिश व उनकी पत्नी समेत अन्य वीआईपी लोगों से मिलने का वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में ज्योति को आमंत्रित करने के लिए भेजा गया पाकिस्तानी कार्ड की फोटो भी वायरल हो रही है। साथ ही इस वीडियो में बोले गए, आई एम सो एक्ससाइडेड, मैं तो हिल गई, क्या अरेंजमेंट हैं, दानिश जी आप भी कभी हरियाणा आओ, जैसे डायलॉग वायरल हो रहे हैं। ज्योति ने पाकिस्तान में बनाए हर वीडियो में भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को लेकर टिप्पणी की है। जिसमें रिश्तों को मधुर बनाने की कोशिश की गई है।
 

पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी के साथ ज्योति - फोटो : वीडियो ग्रैब
हिंदुस्तान पाकिस्तान में नहीं कोई अंतर: ज्योति मल्होत्रा

ज्योति ने पाकिस्तान से जुड़े जितने भी वीडियो बनाई उनमें लगभग यही बात बोली है कि मुझे हिंदुस्तान और पाकिस्तान में कोई अंतर नजर नहीं आता। जैसा बताया जाता है स्थिती उसके विपरीत है। इसी कड़ी में वह एक पाकिस्तानी महिला यूट्यूबर के साथ भी वीडियो में नजर आ रही हैं। जिसमें कह रही हैं की ये मेरी बहन हैं। ऐसा कुछ लग ही नहीं रहा कि ये पाकिस्तानी है और मैं हिंदुस्तानी हूं। चाहे हमारे आंखों के लैंस मिला लो। मैं तो ये कहती हूं,,,,,,बहन-बहन को कोड ऑफ द ईयर होना चाहिए। इसी तरह वहां के लोगों से मिलते हुए ज्योति की भाव भंगिमाएं बेहद सकारात्मक नजर आ रही हैं। 'पाकिस्तान में भारतीय लड़की', 'लाहौर की सैर करती भारतीय लड़की', 'कटास राज मंदिर में भारतीय लड़की', और 'पाकिस्तान में लग्जरी बस में सवारी करती भारतीय लड़की' टाइटल प्रयोग किए हैं। 

इफ्तार पार्टी में शामिल होने से रडार पर आई थी ज्योति  

पाकिस्तानी उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद ज्योति सुरक्षा जांच एजेंसियों की रडार पर आई थी। तभी से ज्योति पर निगरानी रखी जा रही थी, लेकिन पहलगाम हमला होने के बाद जांच को तेज कर दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कुछ ऐसी खुफिया जानकारी जांच एंजेसियों के हाथ लगी जिसके आधार पर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया। इफ्तार पार्टी में दानिश के अलावा पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों से ज्योति का मुलाकात करना। महज एक ट्रैवलर व्लॉगर होने के बावजूद ज्योति को पार्टी के लिए कार्ड भेजना बड़े सवाल खड़े कर रहा था। हालांकि ये सब 2024 में घटित होने के बावजूद ज्योति तक पहुंचने में जांच एंजेसियों ने लंबा वक्त लगा दिया। 
विज्ञापन

पहलगाम हमले के दौरान अपलोड किया पाकिस्तान विजिट का वीडियो 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के आस-पास के दिनों में ज्योति ने पाकिस्तान विजिट का वीडियो अपलोड किया था। ज्योति इस हमले से पहले पहलगाम और उसके बाद पाकिस्तान गई थी। पहलगाम आतंकी हमले पर वीडियो के माध्यम से ज्योति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था इसके लिए हम जिम्मेदार हैं। हमें जागरूक होना चाहिए था, निगरानी करनी चाहिए थी। कश्मीर में इतनी सिक्योरिटी है हमला कैसे हुआ। आतंकियों का साथ देने वाला भारतीय नहीं हो सकता। इस घटना के लिए सरकार भी जिम्मेदार है। ज्योति का यह वीडियो भी अब वायरल हो रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर ज्योति पैनी नजर रखती थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें