फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISI एजेंट के पॉडकास्ट में वर्चुअली जुड़ी थी ज्योति: वीडियो हो रहा वायरल, कहा- पाक की मिट्टी मुझे खींचती है

Sat, 07 Jun 2025 11:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ISI एजेंट नासिर ढिल्लों के पॉडकास्ट में भी शामिल हुई थी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के एजेंट नासिर ढिल्लों के पॉडकास्ट पर अपने घर से वर्चुअली जुड़ी थी। इसमें ज्योति कह रही है कि मैं केवल कंटेंट बनाने यहां नहीं आती। पाक की मिट्टी मुझे खींचती है। नासिर ने यह वीडियो ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई से 24 दिन पहले 14 अप्रैल 2025 को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। ज्योति अभी 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में है। पुलिस उसे 9 जून को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच में नासिर ढिल्लो का आईएसआई के साथ संपर्क मिला है। पंजाब से जासूसी की शक में गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर भी इसके संपर्क में था। 25 मिनट 47 सेकेंड के वीडियो में ज्योति ने कहा हमने पाकिस्तान के बारे में बहुत कुछ ऐसा-वैसा सुना। लेकिन यहां आकर पता चला कि नफरत वाली कोई बात नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

हिंदू जत्थे और वीजा एजेंट के बारे में बताया

ज्योति कहती है कि हिंदुओं की पाकिस्तान यात्रा में इस बार जत्थे में 112 लोग थे। मगर, मेरी वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि इस बार संख्या डबल हो जाएगी। ज्योति ने कहा कि यहां बजाज जी हैं, उनसे संपर्क कर सकते हैं। वीजा के लिए वो ही अप्लाई करते हैं। नासिर पूछता है कि बजाज जी का नंबर कहां से मिलेगा, तब ज्योति कहती है कि मैं आपको दे दूंगी, मैंने अपने ब्लॉग में भी उनका नंबर डाल रखा है।

सिंगल आदमी को नहीं मिलता वीजा- ज्योति

ज्योति कहती है कि कई बार सिंगल आदमी को वीजा नहीं मिलता। यहां पर शक करते हैं, तब नासिर पूछता है कि सिंगल पर डाउट क्यों होता है। इस पर ज्योति हंसते हुए कहती है कि सिंगल शरारती होते हैं। मुझे भी वीजा लेने के लिए यकीन बनाना पड़ा। मुझे बताना पड़ा कि मेरे दादा और दादी वहीं से हैं।

ये भी पढ़ें: हिमानी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: महज डेढ़ लाख रुपये के लिए की हत्या, आरोपी सचिन ने गहने गिरवी रख लिया लोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें