फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लघु सचिवालय कॉलोनी में सड़कों की होगी विशेष मरम्मत

विज्ञापन
हिसार। लघु सचिवालय कॉलोनी। 
विज्ञापन
हिसार। लघु सचिवालय कॉलोनी की जर्जर सड़कों की विशेष मरम्मत जल्द करवाई जाएगी। इसके लिए बीएंडआर विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार इस कार्य पर करीब 87.19 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है।
विज्ञापन

कॉलोनी में करीब 350 क्वार्टर बने हुए हैं, जिनमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लेकर ए श्रेणी के अधिकारी रहते हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि वर्षों से सड़कों की मरम्मत नहीं हुई, जिसके कारण कई सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। कुछ माह पहले सीमित जगहों पर पैचवर्क जरूर किया गया था, लेकिन कई मार्ग अब भी इतने खराब हैं कि उन पर चलना तक मुश्किल हो गया है।
नए क्वार्टरों के निर्माण की मांग तेज
कर्मचारियों के अनुसार कॉलोनी कई दशक पहले बनी थी। तब से अब तक कर्मचारियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है, लेकिन नए क्वार्टरों का निर्माण नहीं हुआ। कई पुराने क्वार्टर कंडम घोषित किए जा चुके हैं, जिससे आवंटन में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने मांग की है कि डी और सी ग्रेड के लिए 100–100 तथा बी ग्रेड के लिए 50 नए क्वार्टर बनाए जाएं, ताकि आवास संकट दूर हो सके।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था भी बिगड़ी, कचरा दिनों तक नहीं उठता
कॉलोनीवासी बताते हैं कि सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। कचरा उठाने वाली गाड़ियां समय पर नहीं आतीं, जिसके कारण लोग मजबूरी में खुले स्थानों पर कचरा डालते हैं। कई बार यह कचरा कई दिनों तक वहीं पड़ा रहता है और धीरे-धीरे आसपास फैलने लगता है, जिससे स्वच्छता की स्थिति और खराब हो रही है।
सड़कों की विशेष मरम्मत के बाद सड़कों के हालात सुधरेंगे। मगर संबंधित विभाग पुराने क्वार्टर की मरम्मत भी करवाए ताकि उन्हें कंडम होने से रोका जा सके। इसके अलावा नए क्वार्टर भी बनाए जाए ताकि कर्मचारियों को क्वार्टर मिल सके। - जितेंद्र श्योराण, प्रधान, आरडब्ल्यूए, लघु सचिवालय कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें