फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसपी ने परखीं तैयारियां, अधिकारियों को दिए निर्देश

Wed, 24 Dec 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद। राखीगढ़ी में महोत्सव की तैयारियों को लेकर दौरा करते एसपी अमित यशवर्धन। - फोटो : मृतक मयंक।
विज्ञापन
नारनौंद। 26 से 28 दिसंबर तक राखीगढ़ी में आयोजित होने वाले राखीगढ़ी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन ने महोत्सव स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, प्रवेश व निकास मार्गों, पार्किंग व्यवस्था तथा आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक महोत्सव में शामिल होंगे, ऐसे में उनकी सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रत्येक सुरक्षा बिंदु पर गंभीरता से ध्यान देने और सभी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत एसपी अमित यशवर्धन ने राखीगढ़ी म्यूजियम के सभागार में जिले के सभी उप पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रबंधकों, इंस्पेक्टरों और सब-इंस्पेक्टरों की बैठक ली। बैठक में महोत्सव के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए। महिला सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, वीआईपी मूवमेंट के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध करने तथा आपातकालीन सेवाओं और चिकित्सा सुविधाओं को हर समय सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती हो :
एसपी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, पार्किंग स्थलों तथा प्रमुख आवागमन मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूर्व नियोजित ट्रैफिक प्लान को प्रभावी रूप से लागू करने, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें