फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शीत दिवस का प्रकोप जारी, आज से तीन दिन तक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

Tue, 23 Dec 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार सुबह के समय लक्ष्मीबाई चौक से धुंध में गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी कोहरा व शीत दिवस का प्रकोप जारी रहा। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार से तीन दिन तक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। यहां में शीत दिवस के हालात भी बने। वहीं, जींद में दिन का तापमान 15.9 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फिलहाल सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं से वातावरण में नमी की बढ़ोतरी से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में रात से ही कोहरा बनने लगता है। सुबह होने तक पूरे क्षेत्र को आगोश में समा लेता है। इस वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त देखने को मिल रहा है।
कोहरा की वजह से दृश्यता घटकर मात्र 0 से 50 मीटर के बीच तक रह गई है। इसके अलावा दिन के तापमान में गिरावट जारी है और कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले दो तीन दिनों के दौरान अगर सुबह के समय हवाएं शांत रहीं तो घना कोहरा छाएगा। साथ ही उत्तरी जिलों में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। 24 दिसम्बर को हवाओं की दिशा में बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी और कुछ स्थानों विशेषकर पश्चिमी व दक्षिणी हिस्से में शीतलहर और पाला जमने की गतिविधियों की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, सोनीपत व पानीपत पर आरेंज अलर्ट और बाकी जिलों पर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 29 दिसंबर को एक और विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें