फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ''बुलेट'' से निकाली पटाखे की आवाज, कटा 41 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। पुलिस ने बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालने पर चालक का 41 हजार रुपये का चालान काट जब्त कर ली। एसआई नरेश कुमार ने बताया कि बुलेट सवार युवक बास गांव में अपनी बुलेट को स्पीड से चलाकर पटाखे बजा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने बुलेट बाइक का पीछा किया और चालक को पकड़ा। बुलेट चालक की पहचान गांव खरड़ अलीपुर निवासी विकास के रूप में हुई। पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो युवक के पास दस्तावेज नहीं थे। इस पर चालक को 41 हजार रुपये का चालान काटकर जब्त कर लिया।
विज्ञापन

बुलेट बाइक का 46,500 रुपये का चालान कर किया जब्त

हांसी के सेक्टर छह में पुलिस ने एक बुलेट बाइक का 46,500 रुपये का चालान करके जब्त कर लिया। अनाज मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई कपिल देव ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजे सेक्टर छह में गश्त के दौरान बुलेट बाइक सवार को रुकवाया था। इस दौरान जांच की तो बाइक में पटाखे बजाने वाला साइलेंसर लगाया हुआ था। वहीं चालक के पास बाइक दस्तावेज भी नहीं थे। बाइक का हॉर्न भी बदला हुआ था। इस पर उन्होंने बाइक का चालान किया और जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें