फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फिनलैंड का वीजा लगवाने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। फतेहाबाद की आरके कॉलोनी में रहने वाले हरमीत सिंह को विदेश का वीजा लगवाने के नाम पर दो लोगों ने 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने विद्युत नगर के पास के इमिग्र्रेशन सेंटर की ब्रांच संचालक नवजोत कौर और मुख्य संचालक गुरधीर के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में फतेहाबाद निवासी हरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी पक्ष स्टडीज इमिग्रेशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से ऑफिस चलाता है। बच्चों के स्टडी वीजा लगवाने का काम करता हैं। 6 जुलाई को मेरे व्हाट्सएप नंबर पर कुछ मैसेज आए। उसमें कुछ पब्लिसिटी की डिटेल भेजी हुई थी, जिसमें लिखा था कि वह बच्चों के वीजा लगवाने का काम करता है।
व्हाट्सएप पर रिप्लाई कर पूछा कि आप कौन सा वीजा लगवाते हो। उसके बाद 13 जुलाई को नवजोत कौर से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि बच्चों का फिनलैंड का वर्क वीजा लगवाते हैं। 20 जुलाई को अपनी बेटी फलोरा रानी के साथ विद्युत नगर के ब्रांच ऑफिस में गया। वहां नवजौत कौर से मिले। वीजा का खर्चा पूछा तो उन्होंने कहा कि प्रति बच्चे के 5,50,000 रुपये देने होंगे। हमारा हैड ऑफिस दिल्ली में है। वहां मुख्य संचालक गुरधीर सिंह बैठते हैं और वह ही वीजा लगवाकर देते हैं। उसके बाद मनप्रीत व सहेजदीप सिंह की फाइल उनके ऑफिस में दी और कहा कि दोनों का फिनलैंड का वीजा लगवा दो।
विज्ञापन

उन्होंने मुझसे कहा कि तीन-चार दिन बाद बच्चों को वीएसएफ के लिए कोलकाता जाना होगा, जहां उनके दस्तावेज जमा हो जाएंगे और उनके वीजा लगवाकर आपको पासपोर्ट दे देंगे। इसके लिए पहले 5 लाख रुपये देने होंगे। दो दिन बाद नवजोत कौर को 5 लाख रुपये नकद दे दिए। दोनों बच्चों को खुद के पैसों से कोलकाता भेज दिया। बाद में, नवजोत कौर ने वीडियो कॉल कर कहा कि आपके बच्चों के वीजा लग चुके हैं। पेमेंट कर दीजिए, हम पासपोर्ट दे देंगे। गुरधीर के खाते में ऑनलाइन अलग-अलग समय पर पेमेंट कर दी। फिर जानकार यशवंत के दस्तावेज नवजोत कौर को दिए। नवजोत कौर ने 9 अगस्त को यशवंत का वीजा लगा पासपोर्ट मेरे पास व्हाट्सएप पर भेजकर बताया कि तीनों पासपोर्ट पर वीजा लग गया है। 12 अगस्त को विद्युत नगर के पास ऑफिस में गया। नवजोत कौर ने तीनों पासपोर्ट सौंपे।

उसके बाद खुद के खर्च पर तीनों बच्चों की एयरलाइंस की आने-जाने की टिकटें व फिनलैंड में होटल बुक कर दिया। उनकी 10 सितंबर की दिल्ली एयरपोर्ट से टिकटें बुक करवा दी और बच्चों को फिर अपने खर्च पर कोलकाता से दिल्ली एयरपोर्ट पर लेकर गया। बच्चों को टिकट व पासपोर्ट सौंप दिए। बच्चे बोर्डिंग में वीजा चेक करवाने लगे. तो अधिकारी ने तीनों पासपोर्ट देखकर कहा कि ये नकली हैं। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें