फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्काईहॉक्स क्लब की करारी हार, जीसी हीरोज ने 45 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सोफिया खेल मैदान में रविवार सुबह खेले गए टी-20 मुकाबले में जीसी हीरोज के खिलाफ स्काईहॉक्स क्रिकेट क्लब को 45 रन से हार का सामना करना पड़ा। सर्वाधिक 48 रन बनाने वाले सुमित पंघाल मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसी हीरोज ने 193 रन बनाए। टीम के सलामी बल्लेबाज सुमित पंघाल और देवेंद्र मलिक ने तेज शुरुआत करते पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। देवेंद्र मलिक ने मात्र 13 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 30 रन बनाए। इसके बाद सुमित के साथ मिलकर सुधीर बिश्नोई ने टीम का स्कोर 9 ओवर में 97 रन तक पहुंचा दिया।
सुधीर ने 22 रन बनाए। अंत के ओवर में कुलदीप ढाका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 20 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। इसके अलावा सक्षम ने 14, मोहित ने 19 रन का योगदान दिया। स्काईहॉक्स क्लब की ओर से संजय घनघस ने चार, संजय ने दो, चेतन, अभिषेक व शुभम ने एक-एक विकेट हासिल किया। सलामी बल्लेबाजी प्रवीन बिना कोई गेंद खेले शून्य पर रन आउट हो गए। एक समय स्काईहॉक्स क्लब की टीम का स्कोर 43 रन पर 5 विकेट था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें