फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिवानी थाना प्रभारी सहित दो एएसआई को लाइन हाजिर कर भेजा भिवानी

Sat, 17 May 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। पुलिस प्रशासन ने सिवानी थाना प्रभारी ओमप्रकाश सहित एएसआई रमेश कुमार और एएसआई संदीप कुमार को लाइन हाजिर कर भिवानी भेज दिया है। चनाना पंचायत के लोगों को थाने में कथित तौर पर कपड़े उतरवाकर बैठाने के मामले में यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


दरअसल, मामला गांव चनाना और दरियापुर के बीच पानी के बोर के लिए उपजे विवाद से जुड़ा है। दरियापुर निवासी एक व्यक्ति चनाना गांव में जमीन खरीदकर वहां बोर बनाना चाहा, जिससे वह अपने गांव तक पानी पहुंचा सके। इसका गांव चनाना की पंचायत ने विरोध किया क्योंकि गांव में बाहर पानी ले जाने पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है।

दरियापुर निवासी व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद चनाना गांव के कुछ लोगों को थाने में बुलाया गया। चानना के सरपंच प्रतिनिधि रोशनलाल ने बताया कि जब वे पंचायत के साथ 8 मई वीरवार सुबह 10 बजे थाने पहुंचे, तो उन्हें जांच अधिकारी नहीं मिले। बाद में थाना प्रभारी से शिकायत देकर वे आ गए, लेकिन उन्हें दोबारा थाने बुलाया गया।
विज्ञापन

रोशनलाल का आरोप है कि दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत के दौरान जब पंचायत पक्ष ने आपत्ति जताई तो पुलिस ने दबाव बनाने की कोशिश की। इसी दौरान करीब 17-18 पंचायत सदस्यों को कथित रूप से कपड़े उतरवाकर एक से डेढ़ घंटे तक थाने में बैठाए रखा गया।



इस घटना को लेकर चनाना पंचायत में भारी रोष है। बुधवार को ग्रामीणों ने मंत्री श्रुति चौधरी से मिलकर अपना पक्ष रखा और वीरवार को डीएसपी सिवानी कार्यालय पहुंचकर पंचायत के बयान दर्ज कराए। मामले ने जब तूल पकड़ा, तो पुलिस विभाग ने जांच के आदेश देते हुए तुरंत कार्रवाई की। सिवानी थाना प्रभारी ओमप्रकाश, एएसआई रमेश कुमार व संदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। तीनों अधिकारियों को भिवानी भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें