फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा: राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी चक्कर आने से गिरीं, पैर में लगी हुई थी चोट

Fri, 16 May 2025 11:18 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में हिसार में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान राज्यसभा सांसद किरण चौधरी को अचानक चक्कर आने के कारण गिरने की घटना सामने आई है। भाजपा नेता किरण चौधरी हिसार में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रही थीं। 
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भाजपा की तरफ से आज शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा का संयोजन कर रहीं राज्य सभा सदस्य किरण चौधरी चक्कर खाकर गिर गईं। मौके पर मौजूद पार्टी के नेताओं ने उन्हें संभाला और उन्हें पानी पिलाया। थोड़ी देर में तबीयत ठीक होने के बाद वह अपनी गाड़ी में बैठ कर रवाना हो गईं।

विज्ञापन


पैर में लगी हुई थी चोट 
इससे पहले किरण चौधरी के पैर में चोट भी लगी हुई थी। वह लंगड़ाते हुए कार्यक्रम में पहुंची थी। मंच पर अपने संबोधन के दौरान उन्होंने इस चोट का जिक्र भी किया था और कहा था कि वह तिरंगा यात्रा में थोड़ी दूर ही चल सकेंगी। यह यात्रा लघु सचिवालय के पास शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि देते समय किरण चौधरी को अचानक चक्कर आ गया और वह गिर पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा यह नेता हुए शामिल 
तिरंगा यात्रा आजाद नगर के दमकल केंद्र के सामने से शुरू हुई। इस यात्रा में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, विधायक सावित्री जिंदल, विधायक रणधीर पनिहार, विधायक विनोद भ्याना, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना सहित भाजपा के पदाधिकारी, पार्षद वह कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें