फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को तोहफा: 13 अक्टूबर को चलेगी सिरसा-नोखा-सिरसा मेला स्पेशल ट्रेन, हिसार से सुबह 9.25 बजे होगी रवाना

Sat, 07 Oct 2023 03:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार से गाड़ी संख्या 04716, नोखा-सिरसा मेला स्पेशल 15 अक्तूबर को नोखा से सुबह 9.00 बजे रवाना होकर शाम 06.45 बजे सिरसा पहुंचेंगी। यह रेलसेवा मार्ग में डींग, भट्टू, मंडी आदमपुर, जाखोद खेडा, हिसार, चड़ोद, सिवानी, झुंपा, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ व बीकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन द्वारा गुरु जम्भेश्वर मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए सिरसा-नोखा-सिरसा मेला स्पेशल (01 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04715, सिरसा-नोखा मेला 13 अक्तूबर को सिरसा से सुबह 07.45 बजे रवाना होकर शाम 6.00 बजे नोखा पहुंचेंगी।

विज्ञापन


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04716, नोखा-सिरसा मेला स्पेशल 15 अक्तूबर को नोखा से सुबह 9.00 बजे रवाना होकर शाम 06.45 बजे सिरसा पहुंचेंगी। यह रेलसेवा मार्ग में डींग, भट्टू, मंडी आदमपुर, जाखोद खेडा, हिसार, चड़ोद, सिवानी, झुंपा, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ व बीकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। यह ट्रेन हिसार रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.20 बजे पहुंचेंगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद रवाना होगी।

इतने बसें चलेगी इस स्टेशन से ट्रेन
सिरसा से सुबह 7.45 बजे, डींग से सुबह 8.10 बजे, भट्टू से सुबह 8.24 बजे, मंडी आदमपुर से 8.40 बजे, जाखोद खेड़ा से सुबह 8.58 बजे, हिसार से सुबह 9.25 बजे, चड़ोद से सुबह 9.42 बजे, सिवानी से सुबह 9.55 बजे, झुंपा से सुबह 10.12 बजे, सादुलपुर से सुबह 11 बजे, चुरू से दोपहर 12.15 बजे, रतनगढ़ से दोपहर 1.10 बजे, बीकानेर से शाम 4.55 बजे और शाम 6 बजे नोखा पहुंचेंगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार वापसी में 15 अक्तूबर को नोखा से सुबह 9 बजे, बीकानेर से सुबह 10.55 बजे, रतनगढ़ से दोपहर 12.50 बजे, चुरू से दोपहर 1.50 बजे, सादुलपुर से दोपहर 2.50 बजे, झूपा से दोपहर 3.15 बजे, सिवानी से दोपहर 3.32 बजे, चड़ोद से दोपहर 3.46 बजे, हिसार से दोपहर 4.50 बजे, जाखोद खेड़ा से शाम 5.08 बजे, मंडी आदमपुर से शाम 5.22 बजे, भट्टू से शाम 5.36 बजे, डींग से शाम 5.50 बजे चलेगी और शाम 6.45 बजे सिरसा पहुंंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें